शहजाद पूनावाला का क्या पॉलिटिक्स से मोहभंग हो गया? बीजेपी छोड़ने की चर्चा गर्म – shehzad poonawalla quits active politics bjp buzz bio update spokesperson


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का राजनीति से क्या मोहभंग हो गया है? शहज़ाद पूनावाला ने अपने X बायो से ‘नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP’ का पद हटा दिया है, जिससे उनके राजनीति छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है. इसके साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा यह भी है कि शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है.

शहजाद पूनावाला ने पुराने इंटरव्यू के एक वीडियो क्लिप भी रीपोस्ट किए हैं, जिनमें वे सक्रिय राजनीति छोड़ने पर विचार करने की बात कर रहे हैं. हालांकि, शहजाद पूनावाले ने साफ तौर पर यह नहीं कहा है कि वो बीजेपी और सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हैं.

गुरुवार को शहजाद ने अपने अपडेटेड X बायो का स्क्रीनशॉट Yr शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘धर्म-इस्लाम, संस्कृति-हिंदू,विचारधारा- भारतीय, लेखक- GST की यात्रा, पीएम नरेंद्र मोदी के आजीवन अनुयायी. कैप्शन में बस इतना लिखा, मेरा अपडेटेड बायो.

शहजाद पूनावाले ने क्या छोड़ रहे राजनीति
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने क्या राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है. यह बात इसीलिए कही जा रही कि उन्होंने खुद अपने X पर एक वीडियो ट्वीट किया है. 

—- समाप्त —-


Leave a Comment