पहला बदलाव: LPG सिलेंडर के दाम
अगस्त महीने की शुरुआत जिन बड़े बदलावों के साथ होने वाली है, उनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर सबकी नजर है. बीते जुलाई महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG Cylinder Price Cut का तोहफा दिया था. हालांकि, ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई थी और ये इसका दाम दिल्ली में 183.50 रुपये कम होकर 3,113.50 रुपये की जगह 2,930 रुपये का हो गया था. हालांकि, 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें (14 Kg LPG Cylinder Price) स्थिर रखा गया था. सिलेंडर प्राइस में किसी भी तरह का बदलाव रसोई का बजट गड़बड़ा सकता है. (Photo: ITG)