CWG 2026: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल, दमदार प्रदर्शन कर रचा इतिहास – Commonwealth Games 2026 India star weightlifter Mirabai Chanu win gold medal aksp


भारत की स्टार भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) और ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने एक बार फिर पूरे देश का दिल जीत लिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया. उनके दमदार खेल की बदौलत भारत की झोली में गोल्ड मेडल आ गिरा है. इस जीत के साथ ही मीराबाई चानू ने इन खेलों में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीतकर अपनी गोल्डन हैट्रिक पूरी कर ली है. यानी लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में सिर्फ और सिर्फ भारत का राष्ट्रगान गूंजा है!

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू ने 85 किलोग्राम का वजन उठाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. मीराबाई ने अपनी तीसरी कोशिश में बेहद आसानी से 85 किलोग्राम वजन उठा लिया और एक नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड कायम कर दिया. पहले उन्होंने 82 किलोग्राम उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) का रिकॉर्ड बनाया और फिर 85 किलोग्राम उठाकर नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

किया गजब का करिश्मा

यह राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) के इतिहास में आज तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा उठाया गया सबसे ज्यादा वजन है. यह केवल राष्ट्रमंडल खेलों तक सीमित नहीं है. यह राष्ट्रमंडल देशों के किसी भी खिलाड़ी द्वारा दुनिया की किसी भी बड़ी इंटरनेशनल प्रतियोगिता (जैसे वर्ल्ड चैम्पियनशिप, ओलंपिक आदि) में बनाया गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

पहली कोशिश में हुईं थी नाकाम

मीराबाई चानू 82 किलोग्राम वजन उठाने की अपनी पहली कोशिश में असफल हो गईं थी. बारबेल (वजन) को सिर के ऊपर उठाने के बाद वह उठकर सीधी खड़ी नहीं हो पाईं. दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मीराबाई शुरुआत में तो वजन पर नियंत्रण बनाए दिख रही थीं, लेकिन आखिर में संतुलन नहीं बना सकीं और उन्हें वजन नीचे गिराना पड़ा.

—- समाप्त —-




Leave a Comment