40000 रुपये की कमाई… वो भी 100 साल तक लगातार, LIC की ये सुपरहिट स्कीम – LIC Jeevan Umang plan 100 Years Income scheme gets 40000 rupee guaranteed like this tutc


हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Savings) करके उसे ऐसी जगह निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां जोरदार रिटर्न मिले. वहीं कुछ निवेशकों के मन जीवनभर रेग्युलर इनकम का प्लान रहता है. ऐसे लोगों के लिए देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) तमाम प्लान ऑफर कर रही है. इनमें एक है LIC Jeevan Umang, जो 100 साल तक गारंटीड इनकम कराती है. 5 लाख रुपये का बीमा लेकर आप जीवनभर 40,000 रुपये की कमाई कर सकते हैं. 

सुरक्षित निवेश, 100 साल कमाई पक्की
LIC स्कीम्स में पैसे लगाने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है. इसमें बच्चे, बूढ़े, महिलाओं समेत हर आयुवर्ग के लिए प्लान ऑफर किए जाते हैं. एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी निवेशक को जीवनभर रेग्युलर इनकम की गारंटी देती है. इसमें निवेश के जरिए 100 साल की उम्र होने तक कमाई पक्की हो जाती है. 

ऐसे काम करती है LIC जीवन उमंग
LIC Jeevan Umang Plan के तहत आप प्रीमियन पेमेटं टर्म अपने हिसाब से चुन सकते हैं, जो 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल हैं. इसमें मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये का लिया जा सकता है. पॉलिसी के काम करने के तरीके की बात करें, तो पॉलिसीहोल्डर को इसमें 100 वर्ष तक बेसिक सम एश्योर्ड यानी मूल बीमा राशि के 8% का सालाना सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है.

वहीं अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु 100 वर्ष की आयु पूरा करने से पहले हो जाती है, तो डॉक्युमेंट में दर्ज नॉमली को एकमुश्त पेमेंट कर दिया जाता है. यही नहीं नॉमिनी चाहे तो इस राशि को किश्तों में भी ले सकता है. 

ऐसे होगी 40000 रुपये की जीवनभर कमाई
लाइफ टाइम कमाई के कैलकुलेशन को उदाहरण के जरिए समझें, तो मान लीजिए कोई व्यक्ति 26 साल की उम्र में 5 लाख रुपये की जीवन उमंग बीमा कवर लेता है और पेमेंट टर्म 30 साल का चुनता है, तो कैलकुलेशन के हिसाब से इस अवधि में उसे 4,81,410 रुपये का प्रीमियम देना होगा. 

उसके लिए सालाना प्रीमियम 16,047 रुपये, छमाही प्रीमियम 8,112 रुपये, तिमाही प्रीमियम 4,100 रुपये और मंथली प्रीमियम सिर्फ 1367 रुपये देना होगा यानी प्रति दिन करीब 45 रुपये. प्रीमियम पेमेंट टर्म खत्म होने के साथ ही 56 साल की उम्र से कुल सम एश्योर्ड यानी 5 लाख रुपये का 8 फीसदी, जो 40,000 रुपये होता है, हर साल 100 साल की उम्र तक मिलता रहेगा.   

पूरा पैसा Tax Free, साथ में ये बेनेफिट
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के तहत सिर्फ लाइफ टाइम कमाई ही पक्की नहीं होती है, बल्कि और भी तमाम बेनेफिट्स मिलते हैं, सबसे बड़ी बात ये कि इसमें निवेश बिल्कुल टैक्स फ्री होता है. इसके साथ ही LIC Jeevan Umang में निवेश के जरिए इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स का लाभ भी लिया जा सकता है. 

(नोट- किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

—- समाप्त —-


Leave a Comment