मॉनसून का राइट टिक, जापान तक फैले बादलों का कमाल, बारिश होगी बेहिसाब! – clouds from India to Japan activated monsoon heavy rainfall


भारत में मॉनसून फिर से एक्टिव हो रहा है. उत्तर भारत से लेकर जापान तक 7000 से 10000 किलोमीटर लंबा बादलों का विशाल क्षेत्र और कन्वर्जेंस जोन बन गया है. दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में गर्मी व उमस से राहत मिलने वाली है. अगले हफ्ते से भारी बारिश शुरू होने की उम्मीद है. यह सेटअप मध्य और उत्तर भारत में बारिश की कमी को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है.

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत से शुरू होकर जापान तक फैला यह विशाल बादलों का सिस्टम मॉनसून की वापसी और सक्रियता का बड़ा कारण बन रहा है. यह बहुत ही दुर्लभ और दिलचस्प मौसमी घटना है. 

भारत में मॉनसून ट्रफ लाइन फिर से सक्रिय हो रही है. पूर्वी मध्य भारत में लो प्रेशर बन रहा है. मॉनसून की धुरी का पश्चिमी हिस्सा मैदानों की ओर शिफ्ट हो रहा है. बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाएं और अरब सागर से नम दक्षिण-पश्चिम हवाएं दोनों साथ आ रही हैं. इन सबके मिलने से अच्छी बारिश की स्थिति बन रही है.

यह भी पढ़ें: राजौरी में रेस्क्यू के लिए उतरी सेना, बच्चों समेत 11 लोगों की जान बचाई

दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कब शुरू होगी बारिश?

20 जुलाई (सोमवार) से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट मध्यम से भारी बारिश शुरू हो सकती है. पहले दिन बारिश का क्षेत्र सीमित रहेगा, लेकिन यह शुरुआत अच्छी मानी जा रही है. 

21 से 25 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पूर्वी और मध्य राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब में व्यापक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश भी हो सकती है. 

clouds from India to Japan

पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 21 से 26 जुलाई तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है. 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 से 23 जुलाई के बीच बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश, बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं हो सकती हैं.

IMD का मौसम चेतावनी अलर्ट

भारत मौसम विभाग (IMD) ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है…

  • 20 जुलाई: उत्तराखंड
  • 20-22 जुलाई: जम्मू-कश्मीर
  • 20-21 जुलाई: हिमाचल प्रदेश

कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की भी संभावना है. लोगों को बाढ़ और भूस्खलन वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस का आसमान किया धुआं-धुआं, 370 सुसाइड ड्रोन से हमला… बौखलाए पुतिन ने मिसाइलों की कर दी बारिश

बारिश से क्या फायदा और क्या नुकसान?

यह बारिश मध्य और उत्तर भारत में बारिश की कमी को दूर करने में मदद करेगी. कृषि के लिए अच्छी खबर है, खासकर खरीफ फसलों के लिए. लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव और शहरों में ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में फ्लैश फ्लड और बादल फटने का खतरा ज्यादा है. इसलिए स्थानीय प्रशासन, SDRF और NDRF पहले से अलर्ट पर हैं.

मॉनसून की प्रगति  

यह सेटअप अगले 10 दिनों में अच्छी बारिश दे सकता है. दिन-प्रतिदिन और शहरवार पूर्वानुमान में बदलाव हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक लगातार निगरानी कर रहे हैं. नई अपडेट जारी करेंगे. मॉनसून की यह सक्रियता जलवायु परिवर्तन के दौर में सामान्य होती जा रही है. कभी सूखा तो कभी अचानक भारी बारिश. 

भारत में मॉनसून की वापसी जापान तक फैले विशाल बादल सिस्टम से जुड़ी हुई है. अगले हफ्ते उत्तर और मध्य भारत में अच्छी बारिश होने वाली है. दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. लेकिन सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. बारिश कृषि और जल स्रोतों के लिए फायदेमंद है, लेकिन आपदा प्रबंधन भी उतना ही महत्वपूर्ण है. सरकार और आम लोग मिलकर इस मौसम का सामना करेंगे.

—- समाप्त —-


Leave a Comment