पपीते की इस हाइब्रिड वैरायटी से मिलेंगे ढेर सारे फल, बरसात में बोएं बीज – papaya red glow variety NSC mystore papaya seeds rainy season fruits cultivation tips szlbs


बरसात के मौसम में पपीते की हाइब्रिड वैरायटी के बीज बोना या पौधे रोपना फायदे का सौदा साबित हो सकता है. अगर आप अपने घर-बगीचे या खेत में पपीते उगाना चाहते हैं तो रेड ग्लो वैरायटी (Red Glow) चुन सकते हैं. पपीते की इस वैरायटी से कम समय में अच्छी पैदावार मिलती है. इसके फल मीठे और पौष्टिक होते हैं.

आइए जानते हैं पपीते इस किस्म के बीज कहां से खरीदें और इसकी प्रमुख खासियतें क्या हैं…

पपीते की Red Glow हाइब्रिड वैरायटी बेहतर स्वाद, लंबी शेल्फ लाइफ और अधिक उपज के लिए जानी जाती है. इसके पौधे मजबूत और रोग प्रतिरोधी होते हैं. रोपाई के 8-10 महीने में ही फल आने शुरू हो जाते हैं. खास बात ये है कि एक पेड़ से 80 से 100 किलो तक फल मिल सकते हैं. इसके फलों का गूदा गहरे लाल रंग का होता है, जो स्वाद और क्वालिटी दोनों के लिहाज से बेहतर माना जाता है. 

कहां से खरीदें बीज और कितनी है कीमत?
पपीते की रेड ग्लो किस्म के बीज राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) के स्टोर से घर बैठे ऑनलाइन खरीद सकते हैं. यहां पपीते के अलावा अन्य फसलों के बीज भी उपलब्ध हैं. फिलहाल इसके 50 बीजों का पैकेट सिर्फ 300 रुपये में उपलब्ध है. ये हाइब्रिड बीज अच्छी अंकुरण दर वाले होते हैं.

कैसे लगाएं ‘रेड ग्लो’ पपीते के बीज?

मिट्टी: अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और थोड़ी रेतीली मिट्टी सबसे अच्छी रहती है. pH 6 से 7 के बीच होनी चाहिए.
रोपाई का समय: बरसात के मौसम में (जुलाई) रोपाई का अच्छा समय माना जाता है.
अंकुरण: अनुकूल परिस्थितियों में करीब 10-15 दिनों में पौधे अंकुरित होने लगते हैं.
देखभाल: नियमित पानी, जैविक खाद और कीट नियंत्रण से पौधे स्वस्थ रहते हैं. पौधों के बीच उचित दूरी रखें ताकि हवा और धूप अच्छे से पहुंच सके.

—- समाप्त —-


Leave a Comment