पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दम घुटने से एक की मौत, 100 के करीब घायल – Devotee Dies puri Rath Yatra Several Feared Injured ntcpvp


ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान हादसा हो गया. यहां एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत होने की खबर सामने आई है. जानकारी के अनुसार, भारी भीड़ के बीच श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से उसे तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (DHH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि रथयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के बीच और भी कई लोगों के घायल होने की आशंका है. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-


Leave a Comment