और लगाओ पैसे? अचानक क्रैश हुआ शेयर बाजार, मचा हाहाकार… क्या ये दो कारण? – stock market crash live uptades it shares pressure tcs infosys hcl tech reasons tut


मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market) में थोड़ी रिकवरी के बाद बुधवार को एक बार फिर भारी गिरावट देखी जा रही है, कारोबार की शुरुआत रेड जोन में हुई, धीरे-धीरे बाजार में गिरावट काफी गहरा गया है. दोपहर साढ़े 12 बजे सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया, निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा टूटकर 23200 से नीचे फिसल गया है. अचानक बुधवार की गिरावट से निवेशकों में कोहराम मच गया है. 

दरअसल, निफ्टी ऑलटाइम हाई से 3000 अंक फिसल चुका है, यानी करीब 15% की गिरावट दर्ज की गई है, निवेशकों को डर सताने लगा है कि कहीं बाजार 30 मार्च के आसपास आई गिरावट के लेवल तक न पहुंच जाए. बता दें, ग्लोबल टेंशन की वजह से मार्च के आखिरी हफ्ते में निफ्टी गिरकर 22,200 अंक तक पहुंच गया था. 

बाजार में भारी गिरावट 

अगर गिरावट का कारण देखें तो विदेशी निवेशकों की बिकवाली बाजार पर हावी रहा है, और ये लगातार बढ़ता जा रहा है, मंगलवार को भी करीब 4500 करोड़ रुपये विदेशी निवेशकों ने बाजार से निकाले थे.

दरअसल, शेयर बाजार में लगातार गिरावट से उन निवेशकों को सबसे ज्यादा आर्थिक चोट पहुंची है, जिन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ पिछले दो वर्षों से इक्विटी या फिर म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू किया था. ऐसे अधिकतर निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, खासकर देश की तमाम बड़ी कंपनियों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऑल टाइम हाई से 15 फीसदी टूट चुका है, इसके अलावा HDFC Bank, ICICI बैंक, टीसीएस और इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट आई है.  
 

वैश्विक तनाव बढ़ने से बाजार का मूड बिगड़ा
इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ गया है, दोनों तरफ से हमले की खबरें आ रही हैं, जिससे बाजार में सेटिंमेंट खराब हो गया है. वैश्विक तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, ब्रेंट क्रूड की कीमतों में करीब 2 फीसदी की उछाल देखी जा रही है. इसके अलावा मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक भी बुधवार से शुरू हो गई है.

बुधवार को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बैंकिंग शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली ने बेंचमार्क इंडेक्सों पर दबाव और बढ़ा दिया है. वोलैटिलिटी इंडेक्स India VIX जिसे बाजार के डर का पैमाना कहा जाता है, उसमें करीब 8 फीसदी का उछाल है. 

अगर गिरने वाले शेयरों की बात करें तो मंगलवार को आईटी स्टॉक्स में जोरदार देखी देखी गई थी, लेकिन आज सबसे ज्यादा दबाव आईटी स्टॉक्स पर ही है, टीसीएस करीब 9 फीसदी, इंफोसिस में 6 फीसदी और HCL टेक में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. जबकि टाटा एलेक्सी में मंगलवार को 5 फीसदी की तेजी आई थी, बुधवार को ये शेयर 6 फीसदी फिसल गया. 

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

 

—- समाप्त —-


Leave a Comment