बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरी, 2 की मौत – bulandshahr khurja mosque wall collapse deaths injuries rain accident ntcpvp


बुलंदशहर के खुर्जा में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां मस्जिद की दीवार गिरने से इसकी चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई. घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. 

बारिश के कारण खुर्जा क्षेत्र स्थित मुंडाखेड़ा गांव की मस्जिद की दीवार भरभराकर गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, दो लोगों को नाजुक हालत हायर सेंटर भेजा गया.

सामने आया है कि हादसे के शिकार हुए लोग एक ही परिवार के हैं और वे मस्जिद की दीवार के सहारे टैंट लगाकर रह रहे थे. ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सीओ, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य जारी है.

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

—- समाप्त —-


Leave a Comment