गौहर खान पर Ex बॉयफ्रेंड कुशाल ने किया कमेंट, हंस पड़े जैद दरबार, यूजर्स बोले- पति में रीढ़ की हड्डी नहीं – Kushal Tandon commented on ex Gauahar Khan Zaid Darbar did not react gets trolled The Alliance tmovh


एक वक्त कुशाल टंडन और गौहर खान रिश्ते में थे. बुरे नोट पर उनका ब्रेकअप हुआ. कुशाल से रिश्ता टूटने के बाद एक्ट्रेस ने जैद दरबार संग शादी की. उनके 2 बच्चे हैं. इन दिनों जैद प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में नजर आ रहे हैं. इसमें गौहर के एक्स कुशाल टंडन भी हैं. दोनों के बीच शो में अच्छी इक्वेशन देखने को मिल रही है.

जैद क्यों हुए ट्रोल?

लेकिन हाल ही के एपिसोड में कुशाल ने ऐसा कुछ बोल दिया है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पंगा हुआ है. इंटरनेट यूजर्स को जैद का पत्नी के लिए स्टैंड ना लेना अखरा है. उन्होंने जैद को स्पाइनलेस तक कह दिया है. वायरल क्लिप कुशाल और जैद वर्कआउट कर रहे हैं. मिनी माथुर और अर्सलान गोनी भी वहीं मौजूद हैं. जैद ने कुशाल संग बातचीत का किस्सा सबको बताते हुए कहा कि उन्होंने कुशाल से सिगरेट मांगी थी. क्योंकि उनकी वाली बेकार थी. वो कहत हैं- कल मैंने कुशाल को बोला- अपनी सिगरेट दे. उसने जवाब दिया- क्यों, तेरी वाली पसंद नहीं आ रही तुझे? तुझे तो सिर्फ मेरी ही चीजें पसंद आती हैं. जैद की बात सुनकर मिनी शॉक्ड हो जाती हैं. वहीं अर्सलान ने जैद को ये सब बातें ना करने को कहा. 

कुशाल का ये कमेंट गौहर खान के ऊपर था. जैद का कुशाल का ये कमेंट बाकी लोगों को बताना यूजर्स को अखरा है. लोगों ने जैद को ट्रोल करते हुए लिखा- इनकी रीढ़ की हड्डी नहीं है. ये अपनी पत्नी को लेकर कैसे जोक कर सकता है. अर्सलान ने जिस सेंसिबिलिटी के साथ जैद को चुप रहने को कहा है, वो काबिले-तारीफ है.

किसी ने लिखा- जैद को शर्म आनी चाहिए. ये मजाक नहीं है. यूजर ने गौहर के लिए लिखा- आप ऐसा पति कैसे बर्दाश्त कर रही हो. यूजर ने कहा- कुशाल तो गलत है ही, जैद भी उतना ही गलत है. लोगों ने अर्सलान की तारीफ में लिखा- बस वो ही समझदार हैं. लोगों ने तो ये वीडियो क्लिप देखने के बाद गौहर खान की शादी को ही मजाक बता दिया है. खैर इस मुद्दे पर अभी तक गौहर का कोई रिएक्शन नहीं आया है. वो शो द अलायंस में जैद की जर्नी को सपोर्ट कर रही हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment