Ambat Batata: सादे आलू की सब्जी बहुत खा ली, अब लंच में बनाएं अंबट बटाटा, नारियल और सूखा धनिया बढ़ाएगा स्वाद – how to make ambat batata recipe lunch me sade aloo nahi khatti chatpati ambat batata sabji banayen tvisp


दोपहर के खाने में जब समझ न आए कि क्या खास बनाया जाए तो अक्सर घरों में सादे आलू की भुजिया या रसेदार सब्जी बन जाती है. लेकिन रोज-रोज वही सादे और एक जैसी आलू की सब्जी खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो इस बार लंच में कुछ नया ट्राई करें. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं महाराष्ट्र की बेहद लोकप्रिय और पारंपरिक रेसिपी अंबट बटाटा. अंबट का मतलब होता है खट्टा और बटाटा यानी आलू. इमली और खास मसालों के मेल से बनने वाली यह सब्जी स्वाद में खट्टी और तीखी होती है. फिल्म ‘गोलमाल’ एक्ट्रेस अश्विनी कालसेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी रेसिपी शेयर की थी. 

सामग्री:
आलू: 3-4 (पतले टुकड़ों में कटे हुए)

इमली: थोड़ी सी 

राई और जीरा: आधा-आधा छोटा चम्मच

हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)

हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर: स्वादानुसार

गर्म मसाला: एक चौथाई चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल: 2 चम्मच

हरा धनिया: बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

बनाने की विधि:
इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर राई, जीरा और हींग डालकर चटकाएं.

अब गैस की आंच धीमी करें और इसमें वेजेस में कटे हुए पतले आलू डालिए और तोड़ा सौते कीजिए. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा ही धनिया पाउडर और नमक डालकर कुछ सेकंड के लिए चलाएं ताकि मसाले जलें नहीं.

अब इसमें पानी डाल दीजिए और मसालों के साथ आलू को पकने दीजिए.

अब आपको दूसरी तरफ एक मिक्सर में कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल. साबुत धनिया, इमली और चुटकी भर हल्दी मिलानी है जो रंग के लिए डाली जाती है. अब इस सभी को ग्राइंड कर लीजिए. 

अब ये ग्रेवी गैस पर चढ़े आलू में डाल दीजिए और ढककर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए पकने दीजए. ताकि आलू सारे फ्लेवर सोख लें.

गैस बंद करें. गरमागरम अंबट बटाटा पूरी, पराठे या चावल के साथ परोसने के लिए तैयार है.आप चाहें तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल सकते हैं.

—- समाप्त —-


Leave a Comment