कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश, पोलैंड अलर्ट पर, रूसी हमले के बाद यूक्रेन में हड़कंप – Russia Attacks Kyiv Ballistic Missile Drone Alert In Poland Vladimir Putin Zelensky ntc mnrd


रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हवाई हमला किया है. गुरुवार तड़के राजधानी कीव को ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया. यह हमला हाल के महीनों में सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है. देर रात शुरू हुए इस हमले के बाद पूरे कीव में एयर रेड सायरन बजने लगे और हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों और बंकरों में शरण लेने पर मजबूर हो गए. इस बीच पोलौंड में भी अलर्च जारी किया गया.

राजधानी के कई इलाकों में लगातार जोरदार धमाके सुनाई दिए. यूक्रेन की एयर डिफेंस सिस्टम पूरी रात रूसी ड्रोन और मिसाइलों को रोकने की कोशिश करती रही. आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट करती ट्रेसर फायर की रोशनी साफ दिखाई दे रही थी.

यह भी पढ़ें: रूसी मिसाइल-ड्रोन्स ने यूक्रेन में जमकर मचाई तबाही, 12 मौतें… कई इलाकों में बिजली गुल

कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि शहर पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से लगातार हमला किया गया. इस दौरान शहर के कई हिस्सों में आग लग गई. मध्य कीव के शेवचेंको बुलेवार्ड स्थित एक होटल की ऊपरी मंजिलों में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं.

बिल्डिंग पर हमले के बाद कई लोग मलबे में दबे

हमले में रिहायशी इलाकों को भी भारी नुकसान पहुंचा. एक नौ मंजिला अपार्टमेंट बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया, जिससे कई लोग मलबे में फंस गए. रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एक एंबुलेंस स्टेशन भी हमले की चपेट में आ गया, जहां एक पैरामेडिक गंभीर रूप से घायल हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं, हालांकि राहत अभियान जारी होने के कारण यह संख्या बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, राशनिंग भी शुरू… यूक्रेन की गहरी चोट से कराह रहा रूस

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही बड़े हमले की चेतावनी दे दी थी. इसी वजह से उन्होंने आयरलैंड के डबलिन दौरे को बीच में ही छोड़कर तुरंत यूक्रेन लौटने का फैसला किया.

पोलैंज ने अपनी वायु सेना को किया अलर्ट

रूस के इस हमले का असर यूक्रेन की सीमाओं से बाहर भी देखने को मिला. नाटो सदस्य पोलैंड ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सक्रिय कर दी. पोलिश सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों को उड़ान भरने का आदेश दिया और एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तथा रडार यूनिट्स को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया. पोलैंड ने कहा कि यह कदम यूक्रेन से सटे सीमावर्ती इलाकों और अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

—- समाप्त —-


Leave a Comment